बाल झड़ने से रोकने के 5 घरेलू उपाय | Hair Fall Treatment at Home

⏱ Reading Time: 4 minutes

भागदौड़ और तनाव भरी ज़िंदगी, लगातार बढ़ते प्रदूषण और मिलावटी खानपान के कारण पुरुषों और महिलाओं में बालों का झड़ना आम बात हो गया है। बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे—खाने में पोषक तत्वों की कमी, नींद पूरी न होना, तनाव, बहुत अधिक हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आदि। कुछ मामलों में गंभीर बीमारियों के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं।

तो आइए जानते हैं बाल झड़ने से रोकने के 5 घरेलू उपाय | Hair Fall Treatment at Home


बाल झड़ने से रोकने के 5 घरेलू उपाय | Hair Fall Treatment at Home:

1. बालों में प्याज़ का रस लगाएं (Onion Juice for Hair Fall)

प्याज़ का रस बालों Hair Fall Treatment के लिए बहुत लाभकारी है। बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन सबसे ज़रूरी तत्व है। बालों में मौजूद प्रोटीन को केराटिन (Keratin) कहते हैं और इसमें सल्फर की मात्रा अधिक होती है। प्याज़ में मौजूद सल्फर (How Does Sulfur Help in Hair Growth) हेयर ग्रोथ में काफी मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल झड़ना बंद होता है और नए बाल भी उगने लगते हैं।

 बाल झड़ने से रोकने के 5 घरेलू उपाय | Hair Fall Treatment at Home: बाल झड़ने के लिए प्याज का तेल लाभकारी उपाय
Hair Growth Tips: प्याज का तेल बालों की जड़ों को मजबूत करता है और झड़ना कम करता है।

टिप्स: प्याज़ के रस की बदबू से बचने के लिए उसमें थोड़ा नींबू का रस मिला लें, नहीं तो शैम्पू करने के बाद भी बदबू रह सकती है।

तरीका:

  • स्टेप 1: कच्चे प्याज़ को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
  • स्टेप 2: इसे सीधे बालों की जड़ों में लगाएं।
  • स्टेप 3: 40–45 मिनट बाद किसी अच्छे शैम्पू से बाल धो लें।
  • स्टेप 4: बाल सूखने के बाद नारियल का तेल लगाएं।

2. आंवला, शिकाकाई और रीठा लगाएं (Amla, Shikakai & Reetha for Hair)

आंवला शिकाकाई और रीठा से बाल झड़ने का घरेलू उपचार
Hair Growth Tips : आंवला, शिकाकाई और रीठा से बने मिश्रण से बाल घने और मजबूत होते हैं।

आयुर्वेद में आंवला बालों के लिए वरदान माना गया है। यह बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है जिससे बाल झड़ना कम होता है। आंवला में मौजूद विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और बालों में कोलेजन बनने में मदद करता है, जिससे हेयर ग्रोथ बेहतर होती है। विटामिन C Hair Fall Treatment के लिए बहुत लाभकारी है। (Vitamin C Benefits For Hair)
शिकाकाई मुख्य रूप से बालों की रूसी कम करता है और रीठा प्राकृतिक शैम्पू के रूप में प्रयोग किया जाता है। इन तीनों के नियमित उपयोग से बाल झड़ना बंद होता है और वे घने, मुलायम व चमकदार बनते हैं। यह बालों को समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है।

तरीका:

  • स्टेप 1: बाजार से सूखा आंवला, रीठा और शिकाकाई बराबर मात्रा में लेकर रातभर लोहे की कड़ाही में भिगो दें।
  • स्टेप 2: सुबह इसे अच्छी तरह उबालें और ठंडा होने पर मसलकर छान लें।
  • स्टेप 3: इस मिश्रण को बालों की जड़ों तक अच्छी तरह लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें (शैम्पू की ज़रूरत नहीं)।
  • स्टेप 4: बाल सूखने के बाद नारियल का तेल लगाएं।

सलाह: आप चाहें तो आंवला, शिकाकाई और रीठा का पाउडर भी खरीद सकते हैं, लेकिन उसमें मिलावट होने का खतरा रहता है।


3. नारियल, बादाम और जैतून के तेल से मालिश (Hair Oil Massage)

बादाम, नारियल और जैतून का तेल से बालों को मजबूत बनाने का उपाय
Hair Growth Tips: बादाम, नारियल और जैतून का तेल बालों को गहराई से पोषण देता है।

तेल बालों की जड़ों को मज़बूत बनाता है और स्कैल्प को रूखा होने से बचाता है, जिससे डैंड्रफ नहीं होता। यह बालों में चमक लाने के लिए भी उपयोगी है।

  • नारियल का तेल बालों को घना और चमकदार बनाता है।
  • बादाम में मौजूद विटामिन E बालों में नमी बनाए रखता है और असमय सफेद होने से रोकता है।
  • जैतून का तेल (Olive Oil) प्राचीन समय से ही हेयर ग्रोथ के लिए प्रयोग किया जाता रहा है।

तरीका:

  1. आपके पास उपलब्ध तीनों तेलों को मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें। चाहें तो उसमें विटामिन E कैप्सूल भी मिला सकते हैं।
  2. इसे बालों में 4–5 मिनट मालिश करें।
  3. 2–3 घंटे बाद किसी अच्छे शैम्पू से बाल धो लें।

नोट: अगर मालिश करने पर बाल अधिक झड़ते हों तो सिर्फ तेल लगाकर छोड़ दें। फिर गरम पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ें और उससे बालों को ढक लें।


4. काजू खाएं (Cashew for Hair Growth)

काजू हेयर ग्रोथ में काफी मदद करता है। इसमें प्रोटीन और ज़िंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने से बचाते हैं और उन्हें मज़बूत व चमकदार बनाते हैं।
काजू में मौजूद आयरन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है।


5. प्रोटीन युक्त आहार लें (Protein Diet for Hair)

प्रोटीन हेयर ग्रोथ का सबसे महत्वपूर्ण तत्व है, इसलिए अपने आहार में प्रोटीन से भरपूर चीज़ें शामिल करें।
जैसे—दाल, मटर, दूध, अंडा, पनीर, दही, नट्स, बीज आदि। साथ ही नियमित व्यायाम करें।


“Healthy diet aur lifestyle अपनाने से बालों और पेट दोनों का health बेहतर होता है। Acidity से जुड़ी tips पढ़ने के लिए यहाँ देखें : https://sehatchaupal.com/home-remedies-for-acidity/

निष्कर्ष (Conclusion)

अपने बालों की सही तरह से देखभाल करें। अच्छे गुणवत्ता वाले शैम्पू का इस्तेमाल करें, संतुलित आहार लें, व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें। तनाव से बचने की कोशिश करें।
यदि इसके बावजूद बालों की समस्या बनी रहती है, तो किसी अच्छे Dermatologist से ज़रूर सलाह लें।

Frequently Asked Questions(FAQ) About Hair Fall


Q1: बाल झड़ने के मुख्य कारण क्या हैं?
बाल झड़ने के प्रमुख कारणों में पोषण की कमी, तनाव, हार्मोनल असंतुलन, नींद पूरी न होना और प्रदूषण शामिल हैं।
Q2: प्याज़ का रस बालों में कितनी बार लगाना चाहिए?
बाल झड़ने का घरेलू उपाय: प्याज़ का रस हफ्ते में 2–3 बार लगाना फायदेमंद होता है। इसे 40–45 मिनट लगाकर हल्के शैम्पू से धोना चाहिए।
Q3: क्या आंवला खाने से भी बाल मजबूत होते हैं?
हाँ, आंवला खाने से शरीर को विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं।
Q4: बाल झड़ने से बचने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है? बालों को झड़ने से कैसे रोकें? 
नारियल का तेल, बादाम का तेल और जैतून का तेल बालों की जड़ों को पोषण देने और झड़ने से रोकने में मदद करते हैं।
Q5: क्या सिर्फ घरेलू उपायों से ही बाल झड़ना रुक सकता है?
हल्के या शुरुआती बाल झड़ने में घरेलू उपाय कारगर होते हैं, लेकिन अगर समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Pic credit : Freepic

Disclaimer : यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए घरेलू उपाय सामान्य जानकारी और परंपरागत नुस्खों पर आधारित हैं। यह किसी भी तरह से चिकित्सकीय सलाह (Medical Advice) नहीं है। किसी भी समस्या या उपचार के लिए कृपया योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Leave a Comment