लगातार धूप में रहने से Sun Exposure और Pollution के कारण हमारा चेहरा टैन होने लगता है और उसकी रंगत फीकी पड़ जाती है। इसके परिणामस्वरूप चेहरे पर झाइयाँ (Pigmentation), दाग-धब्बे (Dark Spots) और Uneven Skin Tone दिखाई देने लगती है।
अगर समय पर सही देखभाल न की जाए, तो धीरे-धीरे चेहरा और अधिक काला पड़ने लगता है।
टैनिंग हटाने के लिए लोग अक्सर महंगी क्रीम और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमारे किचन में मौजूद प्राकृतिक सामग्रियां भी टैनिंग को दूर करने में बेहद असरदार हैं।
तो आइए विस्तार से जानते हैं चेहरे की टैनिंग हटाने के 5 घरेलू उपाय (Natural De Tan Tips) :
1. एलोवेरा जेल, नींबू और विटामिन E

एलोवेरा एक अद्भुत पौधा है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से झाइयां, दाग-धब्बे और मुंहासे कम होते हैं।
नींबू में मौजूद विटामिन C स्किन को ग्लो देता है और त्वचा की टोन को बेहतर बनाता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि Vitamin C Serum कैसे काम करता है और इसका सही इस्तेमाल क्या है, तो यह लेख पढ़ें
एलोवेरा जेल, नींबू और विटामिन E को मिलाकर लगाने से टैनिंग हटाने में काफी मदद मिलती है।
लगाने का तरीका:
1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल, 1 विटामिन E कैप्सूल और 2–3 बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।
30–40 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
नियमित उपयोग से चेहरा साफ़ और चमकदार दिखेगा।
2. हल्दी और बेसन का उबटन

भारतीय परंपरा में उबटन का बहुत उपयोग होता है — चाहे शादी से पहले हल्दी उबटन हो या होली से पहले सरसों का उबटन।
यह एक प्राकृतिक Exfoliator की तरह काम करता है, जो डेड स्किन हटाता है और पोर्स को साफ़ करता है।
बेसन और हल्दी का उबटन नियमित लगाने से फेस टैन पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।
लगाने का तरीका:
1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच मलाई (दही की मलाई उत्तम है) और थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाएं।
इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर हल्के हाथों से रगड़कर निकालें।
फिर 30–60 मिनट बाद स्नान कर लें।
ध्यान दें:
अगर त्वचा बहुत ड्राई है तो ठंड के मौसम में इस उबटन में कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाएं।
3. दही और बेसन पैक
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करता है, Texure सुधारता है और चेहरे को हाइड्रेट रखता है।
बेसन के साथ मिलाकर लगाने से यह टैन हटाने और चेहरे को चमक देने में मदद करता है।
लगाने का तरीका:
दही और बेसन बराबर मात्रा में लें, उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
इस फेसपैक को चेहरे पर लगाकर 15–20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
4. मलाई और हल्दी
मलाई में मौजूद लैक्टिक एसिड, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को मुलायम बनाते हैं।
थोड़ी सी हल्दी मिलाकर लगाने से चेहरा चमकदार होता है और टैनिंग आसानी से दूर होती है।
नोट:
मलाई तैलीय होती है, इसलिए चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं ताकि तेलीयपन पूरी तरह निकल जाए।
5. गुलाबजल, ग्लिसरीन और नींबू

ग्लिसरीन स्किन को मॉइस्चराइज़ करता है और गुलाबजल एक बेहतरीन टोनर है।
इन दोनों में नींबू मिलाकर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है और टैनिंग कम होती है।
लगाने का तरीका:
1 चम्मच गुलाबजल में कुछ बूंदें ग्लिसरीन और नींबू की मिलाएं।
रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से धो लें।
निष्कर्ष:
चेहरे की नियमित देखभाल करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें।
बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं, और कोशिश करें कि सीधी धूप से बचें।
जरूरत पड़ने पर छाता या हैट का इस्तेमाल करें।
यदि इन उपायों के बाद भी टैनिंग नहीं हट रही है, तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
Read Also This : बाल झड़ने से रोकने के 7 घरेलू उपाय
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
क्या चेहरे पर नींबू सीधे लगा सकते हैं?
नहीं, नींबू को सीधे चेहरे पर लगाने से जलन, खुजली या रूखापन हो सकता है। हमेशा इसे किसी अन्य प्राकृतिक सामग्री (जैसे एलोवेरा या गुलाबजल) के साथ मिलाकर ही लगाएं।
क्या बाजार का पैक्ड एलोवेरा जेल इस्तेमाल किया जा सकता है?
हां, अगर ताजा एलोवेरा उपलब्ध नहीं है, तो बाजार का जेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेकिन बेहतर है कि घर में एक एलोवेरा पौधा जरूर लगाएं।
क्या रोजाना टैनिंग हटाने वाले पैक लगा सकते हैं?
नहीं, रोजाना लगाने से स्किन ड्राई हो सकती है। हफ्ते में 2–3 बार लगाना पर्याप्त है।
क्या पुरुष भी ये घरेलू उपाय इस्तेमाल कर सकते हैं?
बिलकुल! ये सभी उपाय पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान रूप से फायदेमंद हैं।
Disclaimer (अस्वीकरण):
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है।
यहां बताए गए सभी घरेलू नुस्खे (Home Remedies) प्राकृतिक सामग्रियों पर आधारित हैं, लेकिन हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है।
किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें या त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) की सलाह लें।
वेबसाइट या लेखक किसी भी प्रकार की एलर्जी, त्वचा प्रतिक्रिया या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
